रायपुर में IPL का डबल धमाका: कोहली 6 दिन, रोहित 4 दिन रहेंगे राजधानी में, टिकट बिक्री अगले हफ्ते से


Raipur IPL Match 2026: आईपीएल का रोमांच अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी देखने को मिलेगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका मिलेगा।
8 से 13 मई तक रायपुर में रहेंगे कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का 7 मई को लखनऊ में मुकाबला है। इसके बाद टीम सीधे रायपुर पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक विराट कोहली समेत पूरी RCB टीम 8 मई से 13 मई तक रायपुर में ठहरेगी। यानी कोहली करीब 6 दिनों तक राजधानी में रहेंगे।
रोहित शर्मा भी 4 दिन रहेंगे रायपुर में
मुंबई इंडियंस की टीम 6 या 7 मई को रायपुर पहुंच सकती है। ऐसे में रोहित शर्मा समेत मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी करीब 4 दिनों तक रायपुर में रुकेंगे।
3 मई को पहुंचेगी RCB प्रबंधन टीम
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेडियम में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का काम जोर-शोर से चल रहा है। बताया जा रहा है कि RCB की मैनेजमेंट टीम 3 मई को रायपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेगी।
टिकटों की बिक्री अगले हफ्ते से
रायपुर में होने वाले दोनों मुकाबलों के टिकट अगले हफ्ते से मिलने शुरू हो सकते हैं। संभावना है कि 3 या 4 मई से ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो जाएगी।
टिकट कीमत कितनी हो सकती है?
सूत्रों के मुताबिक जनरल स्टैंड टिकट की शुरुआती कीमत 2500 से 3000 रुपए तक हो सकती है।
सुरक्षा की जिम्मेदारी RCB के पास
10 और 13 मई को होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों से लेकर स्टेडियम एंट्री गेट तक सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी RCB फ्रेंचाइजी ने अपने हाथ में ली है।
रायपुर को मिलेगा बड़ा आर्थिक फायदा
आईपीएल मैचों के आयोजन से राजधानी रायपुर को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ट्रैवल्स और स्थानीय व्यापार में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इससे प्रदेश सरकार को भी अच्छा राजस्व मिलेगा।



