छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फेडरेशन का 01 मई को रायगढ़ स्थित वित्त मंत्री कार्यालय का घेराव करने का ऐलान

रायपुर, 19 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फेडरेशन ने आगामी 01 मई, मजदूर दिवस के दिन रायगढ़ स्थित वित्त मंत्री कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। फेडरेशन का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी का हवाला देते हुए नियमितीकरण और स्थायीकरण का वादा किया था, लेकिन वादा करने के बावजूद जिम्मेदार मंत्री अब पीछे हट रहे हैं।

फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में कोई अंतर नहीं रह गया है। चुनावों में लोक लुभावने वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही वे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, श्रमिकों और अन्य अस्थायी कर्मचारियों को भूल जाते हैं। फेडरेशन का आरोप है कि मंत्रियों से मुलाकात करने पर भी उनका सिर्फ एक ही जवाब होता है—“लास्ट में करेंगे।”

इससे पहले, जब डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने अपने कार्यकाल के अंत में शिक्षा कर्मियों को नियमित किया था, लेकिन फिर भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। फेडरेशन का कहना है कि देर से किया गया न्याय भी अन्याय के समान होता है। जब श्रमिकों को भूख की स्थिति में रखा जाता है, तो उन्हें आधे-अधूरे उपायों से संतुष्ट नहीं किया जा सकता।

नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग

फेडरेशन ने मांग की है कि सभी विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाए और जिनकी सेवा अवधि 2 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें स्थायी किया जाए। इसके साथ ही, वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आकस्मिकता कार्यभारित सेवा नियम लागू किए जाएं।

फेडरेशन का यह भी कहना है कि समस्त विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों, सुरक्षा श्रमिकों और स्कुल सफाई कर्मचारियों को 4,000 रुपये की श्रम सम्मान राशि दी जाए और 4 श्रम कानून कोड को लागू करते हुए वेतन वृद्धि की जाए।

वित्त मंत्री के कार्यालय का घेराव

फेडरेशन ने कहा है कि चूंकि छत्तीसगढ़ शासन की चाबी वित्त मंत्री के हाथों में है और बजट भी उनके नियंत्रण में है, इसलिए 01 मई को रायगढ़ स्थित वित्त मंत्री के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही, विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

फेडरेशन की प्रमुख मांगें:

  1. समस्त विभागों में दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाए।
  2. जो कर्मचारी 2 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं, उन्हें स्थायी किया जाए।
  3. वन विभाग में आकस्मिकता कार्यभारित सेवा नियम लागू किए जाएं।
  4. दैनिक वेतनभोगियों और श्रमिकों को 4,000 रुपये की श्रम सम्मान राशि दी जाए।
  5. स्कुल सफाई कर्मचारियों को अंशकालिक के बजाय पूर्णकालिक किया जाए और वेतन में वृद्धि की जाए।
  6. ठेका और आऊटसोर्सिंग प्रथा को तत्काल बंद किया जाए।
  7. सीधी भर्ती में योग्यता और अनुभव के आधार पर दैनिक वेतनभोगियों का समायोजन किया जाए।
  8. मजदूर दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।
  9. अनुकम्पा नियुक्ति और अनुकम्पा अनुदान की राशि 10 लाख रुपये की जाए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश उद्यान की दैनिक वेतन भोगी श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय पटेल 9981697118  एवं  प्रदेश महामंत्री पारसमणी साहू 9926020356 नें प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत दैनिक श्रमिक /कम्प्युटर आपरेटर,डाटा एन्ट्री आपरेटर, कार्यालय सहायक, वाहन चालक, सुरक्षा श्रमिक,दैनिक श्रमिक, तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक,स्कुल सफाई कर्मचारियों से आग्रह किया है कि 01 मई मजदुर दिवस को वित्त मंत्री कार्यालय के घेराव को सफल बनाऐ!*

Related Articles

Back to top button