आईपीएल 2026: विराट ने मैच जीतने के बाद अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस, रोमांटिक पल हुआ वायरल

मुंबई | आईपीएल 2026 की धांसू शुरुआत हो चुकी है और पहले ही मैच में एक बेहद खास और रोमांटिक पल सामने आया है। मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने दर्शकों से घिरे मैदान में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को एक फ्लाइंग किस दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रोमांटिक अंदाज में विराट-अनुष्का

यह खूबसूरत पल तब आया जब विराट की टीम ने मैच जीतने के बाद खुशी का इज़हार किया। विराट ने पहले मैदान में अपनी खुशी जाहिर की और फिर कैमरे के सामने अनुष्का को फ्लाइंग किस किया।

लेकिन रोमांस यहीं पर खत्म नहीं हुआ। अनुष्का ने भी उसी अंदाज में विराट को जवाव देते हुए फ्लाइंग किस किया, जो उनके प्यार और एक-दूसरे के प्रति मजबूत बंधन को और भी खास बना गया।

सोशल मीडिया पर वायरल

यह प्यारा और रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस और सेलिब्रिटी दोनों ने इस खूबसूरत पल को जमकर सराहा है और ट्वीट्स, इंस्टाग्राम पोस्ट्स में इसे शेयर किया है।

आईपीएल के इस सीजन में पहले मैच से ही विराट और अनुष्का की इस रोमांटिक कैमिस्ट्री ने सभी का दिल छू लिया है और एक बार फिर यह जोड़ी सुर्खियों में है।

आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत के इस प्यारे पल ने सभी को बता दिया कि खेल के मैदान में भी प्यार और रोमांस की कोई कमी नहीं होती।

Related Articles

Back to top button