खल्लारी मंदिर रोप-वे दुर्घटना में 17 लोग घायल, 28 वर्षीय महिला की मौत

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल खल्लारी मंदिर क्षेत्र में आज सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक रोप-वे दुर्घटना हुई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में 28 वर्षीय महिला आयुषी (राजा तालाब, रायपुर) की दुखद मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से घायलों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया। गंभीर रूप से घायल 4 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर जांच की प्रक्रिया जारी है, और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं और घायल व्यक्तियों की जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button